1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. CM धामी का बड़ा ऐलान, विस्थापित बंगालियों के जाति प्रमाणपत्र से हटेगा “पूर्वी पाकिस्तान”

CM धामी का बड़ा ऐलान, विस्थापित बंगालियों के जाति प्रमाणपत्र से हटेगा “पूर्वी पाकिस्तान”

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। अब सूबे के उधमसिंह नगर जिले में विस्थापित बंगाली समाज को जारी होने वाले जाति प्रमाणपत्र से ‘पूर्वी पाकिस्तान’ शब्द हटा दिया जाएगा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM धामी का बड़ा ऐलान, विस्थापित बंगालियों के जाति प्रमाणपत्र से हटेगा “पूर्वी पाकिस्तान”

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: उत्तराखंड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। अब सूबे के उधमसिंह नगर जिले में विस्थापित बंगाली समाज को जारी होने वाले जाति प्रमाणपत्र से ‘पूर्वी पाकिस्तान’ शब्द हटा दिया जाएगा। जिसको लेकर CM धामी ने गुरुवार को ऐलान किया कि बंगाली समाज के लिए जारी होने वाले प्रमाणपत्र में ‘पूर्वी पाकिस्तान’ का उल्लेख नहीं होगा।

आपको बता दें कि सीएम धामी जिले के सितारगंज क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में यहां उनसे मिलने आए शक्तिफार्म इलाके के निवासियों के साथ एक मुलाकात के दौरान यह घोषणा की।

इसके साथ ही इसको लेकर एक सरकारी विज्ञप्ति भी जारी की गई। जोरी विज्ञप्ति को देंखे तो  इस घोषणा से उधमसिंह नगर जिले में रह रहे विस्थापित बंगाली समाज की अपने जाति प्रमाणपत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटाए जाने से काफी खुशी है। इन लोगो की कई सालों की मांग मांग पूरी हुई है।

इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि विस्थापित बंगाली समाज के लोगों को जारी होने वाले जाति प्रमाण पत्र से अब ‘पूर्वी पाकिस्तान’ शब्द हटाने संबंधी प्रस्ताव शीघ्र राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शक्ति फार्म को उप तहसील बनाए जाने की भी घोषणा की।

CM धामी ने ट्वीट कर कहा कि “आज उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी होने वाले जाति प्रमाण-पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाए जाने तथा शक्ति फार्म को उप तहसील बनाने की घोषणा की। इसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाया जाएगा। साथ ही विधायक सितारगंज श्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में जनता से भेंट की।“

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में लगभग 2 लाख बंगाली रहते हैं। जिनके प्रमाणपत्रों पर पूर्वी पाकिस्तान की अपमानजनक मुहर लगी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...