रिपोर्ट: सत्यम दुबे
देहरादून: उत्तराचंल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं ने शिरकत की। इस दौरान CM धामीं ने विजयी हुई महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही उन्होने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि उत्तरांचल महिला एसोसिएशन ने कोरोना वैक्सीनेशन जागरूकता के लिए ‘जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी’ स्लोगन प्रतियोगिता कराई। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को CM धामीं ने पुरस्कृत किया। उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को, जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
CM धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। यहां तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
उन्होने आगे कहा कि उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा स्लोगन और विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, सचिव नीलिमा गर्ग, कल्पना जोशी, स्वाति, अर्चना सिंघल, आरती शर्मा, अलका अग्रवाल उपस्थित थे।