1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. CM धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दिया निर्देश, 15 सितंबर से शुरु होगा अभियान

CM धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दिया निर्देश, 15 सितंबर से शुरु होगा अभियान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं ताबड़ातोड़ एक्शन ले रहे हैं। अब सूबे की धामी सरकार 15 सितंबर से एक बड़ा अभियान शुरु करने वाली है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दिया निर्देश, 15 सितंबर से शुरु होगा अभियान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं ताबड़ातोड़ एक्शन ले रहे हैं। अब सूबे की धामी सरकार 15 सितंबर से एक बड़ा अभियान शुरु करने वाली है। इस अभियान की जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 सितंबर से सड़को को गड्ढा मुक्त करने का अभियान शुरु किया जाए।

सीएम धामी ने खास तौर पर PWD को निर्देश दिए हैं कि 15 सितंबर से प्रदेश की प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए। सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि गड्ढों की वजह से किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं होनी चाहिए, इसके लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाए।

सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार को सड़कों के लिए काफी प्रस्ताव भेजे गए हैं, अभी और भी भेजे जाने हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड को सड़कों के निर्माण में प्राथमिकता पर रखा है, इसलिए चारधाम ऑल वेदर रोड हो या फिर भारत माला के प्रोजेक्ट हों जिनके माध्यम से उत्तराखंड में बड़े स्तर पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में बरसात के बाद 15 सितंबर से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

आपको बता दें कि 15 सितंबर से शुरू होने वाले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में PWD विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। PWD के चीफ इंजीनियर हरिओम शर्मा ने कहा कि सड़कों के गड्ढा मुक्त करना रूटीन प्रक्रिया है, लेकिन बरसात की वजह से ये अभियान नहीं चल पाता है अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अभियान को तेजी से जलाया जाएगा और 15 सितंबर से इस अभियान के साथ प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएंगी।

आपको बता दें कि जब से सूबे की कमान सीएम धामी ने संभाली है, उत्तराखंड में भी तेजी से विकास हो रहा है। उत्तराखंड राज्य कोरोना टीकाकरण को लेकर तेजी से काम कर रही है। जिससे सूबे में महामारी नियंत्रण में हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...