1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को 10 लाख देने का एलान: पढ़िए बड़ी बाते

दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को 10 लाख देने का एलान: पढ़िए बड़ी बाते

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को 10 लाख देने का एलान: पढ़िए बड़ी बाते

21 फरवरी के बाद से ही दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा में 30 से अधिक लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है, कल से हालात थोड़े काबू में है और कोई बड़ी अप्रिय घटना अब तक तो नहीं हुई है।

वही आज दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हिंसा में मारे गए लोगों और उनके परिवार के लिए कई एलान किये है। उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति वो संवेदना प्रकट करते है और इस दुःख की घड़ी में वो उनके परिवार के लोगों के लिए जितना हो सके उतना करने की कोशिश कर रहे है।

बता दे कि हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के ‘फरिश्ते’ स्कीम के तहत घायल लोग किसी भी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त में अपना इलाज करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें दिल्ली सरकार दो लाख रुपये देगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आगजनी, हिंसा के दौरान जले कागजात फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए स्पेशल कैंप लगाएगी.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...