1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन को तगड़ा झटका,ताइवान ने लगाया कई ऐप्स पर बैन

चीन को तगड़ा झटका,ताइवान ने लगाया कई ऐप्स पर बैन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन को तगड़ा झटका,ताइवान ने लगाया कई ऐप्स पर बैन

एक बार फिर से चीन को तगड़ा झटका लगा है.भारत के बाद ताइवान ने भी राष्ट्रीय सुरक्षाकी बात कहते हुए कई चीनी ऐप्स को अपने देश में बैन कर दिया है.ताइवान में अधिकारियों ने चीनी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म iQiyi और Tencent के परिचालन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया.ताइवान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने कहा ये कदम चीनी मीडिया कंपनियों के प्रभाव वाली सहायक कंपनियों के माध्यम से ताइवान में अपनी सामग्री भेजने से रोकने के लिए उठाया गया है.ताइवान के संचार नियामक ने कहा कि इस फैसले के बाद व्यक्तियों, कंपनियों और अन्य संगठनों को चीन में इंटरनेट के माध्यम से आने वाली सामग्री को 3 सितंबर से देश में प्रतिबंधित कर देगा.तबतक ताइवान की कंपनियों को अपना डेटा सुरक्षित कर लेने के लिए समय दिया गया है जो चीनी कंपनियों के सहयोग से काम कर रही थीं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...