1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान के समर्थन में एक बार फिर उतरा चीन, पढ़िए क्या कहा !

पाकिस्तान के समर्थन में एक बार फिर उतरा चीन, पढ़िए क्या कहा !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान के समर्थन में एक बार फिर उतरा चीन, पढ़िए क्या कहा !

आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के समर्थन में अब चीन खुलकर आ गया है। भारत के साथ बढ़ते विवाद के बीच जहां पूरी दुनिया पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह रही है। वहां, चीन ने एक बार पाकिस्तान का बचाव किया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने झाओ लिजियान ने कहा कि आतंकवाद सभी देशों के लिए एक चुनौती है।

पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए जबरदस्त प्रयास किए हैं और बलिदान भी दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसका सम्मान करना चाहिए। चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है।

यूएस-इंडिया काउंटर-टेररिज्म जॉइंट वर्किंग ग्रुप औ रडेसिगनेशंस डायलॉग में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का आतंकवादी हमलों के लिए उपयोग न किया जाए। इसके लिए तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...