चीन में कोरोना नाम के फैल खतरनाक वायरस का कहर जारी है। लोगों की मौत के रोजना आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वारयस की चेपट में आने से अबतक 16 सौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई हजारों लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कोरोना वायरस के बारे में बताया कि, इस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई हुआ है, जहां शुक्रवार को 2,420 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 139 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं चीन के अन्य क्षेत्रों में भी इसका भयानक असर है। जिस कारण रोजना कई लोगों की मौत हो रही है।
बता दें कि, चीन ने दावा किया है कि अब धीरे-धीरे मौत के आंकड़ों में कम हो रहे है। राजधानी बीजिंग की तरफ से संक्रमित लोगों का जो डाटा आया है उसमें पहले के मुकाबले कमी नजर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वारयस की चपेट में 66 हजार 492 लोग संक्रमित हैं।
कोरोना नाम के वायरस से लड़ने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के इमरजेंसी प्रमुख माइकल रेयान ने अन्य देशों से एकसाथ होने की बात कही है। क्योंकि दुनियाभर के वैज्ञानिक इस खतरनाक वायरस का तोड़ निकालने में जुटे हुए हैं।
इसीलिए WHO की तरफ से एक अपील की गई है। माइकल रेयान ने अपील करते हुए कहा कि, 1.38 पिछले दो हफ्तों में कोरोना से होने वाले मामलों की गिनती में तेजी से गिरावट आई है। साथ ही उन्होंने कहा कि, दुनियाभर के सभी वैज्ञानिकों को एकजुट होना चाहिए।