1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिर्जापुर: गर्म सब्जी के भगौने में गिरी मासूम, दम तोड़ दिया

मिर्जापुर: गर्म सब्जी के भगौने में गिरी मासूम, दम तोड़ दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिर्जापुर: गर्म सब्जी के भगौने में गिरी मासूम, दम तोड़ दिया

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है, दरअसल मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव के प्राथमिक स्कूल में मिड डे मिल के लिए तैयार हुई सब्जी के भगोने में एक बच्ची गिर गयी।

भोजन परोसते समय तीन वर्षीय बच्ची गर्म सब्जी से लबालब भरे भगोना में गिरने से झुलस गई, इसके बाद मौजूद सहायक अध्यापक नवनीत कुमार वर्मा ने बालिका को बाहर निकाल कर निजी साधन से इलाज हेतु निजी स्वास्थ्य केंद्र दीपनगर भेजा। जहां 80 प्रतिशत झुलसा देख तत्काल डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिए। बाद में मासूम की मौत हो गई।

बताते चले कि प्राथमिक विद्यालय में कुल 116 के सापेक्ष 43 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 172 के सापेक्ष 82 बच्चे ही उपस्थित थे। इनके मध्यान भोजन के लिए छह रसोइया लीलावती देवी, कमलावती देवी, सोना देवी, मोना देवी, रीता देवी, नगीना देवी रखी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...