{ मिर्ज़ापुर से अनुज पाण्डेय की रिपोर्ट }
मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव में सोमवार को मिड डे मिल के बनाई गई सब्जी के भगौना में गिरकर गंभीर रूप से झुलसी तीन वर्षीय आंचल की आज शाम अस्पताल में मौत हो गई है,वह पढ़ने की जिद्द करके अपने भाइयों के साथ स्कूल में जाकर बैठना सीख रही थी।

आज हादसा उस वक्त हुआ जब रसोइया कान में इयर फोन लगाकर गाना सुनने में लगी थी। खेलते वक्त बालिका के गिर जाने के बाद उसे निकालने के स्थान पर सभी रसोइया में तैनात महिलाऐं भाग गयी।
वही इस मामले में जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है, रामपुर अतरी विद्यालय में बच्चों के लिए मिड डे मील बनाया जा रहा था । इस दौरान वहां तैनात रसोईया ईयर फोन लगाकर गाना सुनने में लगी थी।

इसी दौरान पढने की जिद्द करके अपने भाइयों के साथ गांव की ही 3 वर्षीय आंचल नामक बालिका भी आती थी। कुछ माह से आकर वह अभी बैठना सीख रही थी। बच्चों के साथ खेलने के दौरान वह सब्जी के भगौना में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गयी।
उसे स्थानीय चिकित्सालय के बाद मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा कुछ घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई –

जिलाधिकारी ने कहा कि हादसे की गम्भीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक को निलम्बित करने का आदेश दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी, इस मामले में एबीएसए ने छह रसोइया लीलावती, कलावती, रीता, नगीना देवी, सोना तथा मोना के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया ।