1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आठ विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मुख्यमंत्री योगी तय करेंगे सियासी समीकरण

आठ विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मुख्यमंत्री योगी तय करेंगे सियासी समीकरण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आठ विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मुख्यमंत्री योगी तय करेंगे सियासी समीकरण

भाजपा संगठन और सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की उपचुनाव वाली 8 सीटों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को इन सीटों के प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक करके सियासी समीकरण दुरुस्त करने और भाजपा को जीत दिलाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया। उन्होंने मंत्रियों के कंधे पर इन सीटों पर जीत का परचम फहराने की जिम्मेदारी डाली है।

प्रदेश में खाली आठ विधानसभा सीट को लेकर भले ही अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन सत्ता पर काबिज भाजपा के साथ बसपा व कांग्रेस ने कमर कस ली है। आठ में से छह सीट पर भाजपा जीती थी, जबकि दो सीट समाजवादी पार्टी के पास थी। अब भाजपा का लक्ष्य क्लीन स्वीप का है। भाजपा ने इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए दोनों डिप्टी सीएम को भी मोर्चा सौंप दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...