1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर पूजा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर पूजा की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर पूजा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर पूजा की

ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद पहली बार अयोध्या में दिवाली का त्योहार मन रहा है। भव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। दीपोत्सव कार्यक्रम के​ लिए राम की पैड़ी को रंगोली और दीयों से सजाया गया है। दीपोत्सव में 5 लाख 51 लाख दीये जलाए जाएंगे।इसके अलावा भी झांकी, लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

रामायण के 11 प्रसंगों पर आधारित झांकिया निकलेंगी, जो साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक जाएंगी। दीपोत्सव में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी अयोध्या पहुंची हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर पूजा की। इसके बाद रामलला के सामने दीपक जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।

बता दें, योगी सरकार ने दीपोत्‍सव को खास बनाने के लिए गुजरात, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्‍थान, उत्‍तराखण्‍ड, ब्रज और बुंदेलखण्‍ड के लोक कलाकारों के साथ ही स्‍थानीय कलाकारों को भी अयोध्‍या आमंत्रित किया है।

दीपोत्सव के मौके पर गुजरात से लेकर बुंदेलखंड तक 7 अनूठी संस्‍कृतियों के दर्शन सरयू तट पर एक साथ होंगे। अयोध्‍या में दीपोत्‍सव के जरिए योगी सरकार पूरे विश्‍व को भारत के सांस्‍कृतिक वैभव का संदेश भी देने जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...