भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सूपखार में करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ करेंगे। कान्हा में लौटेंगे जंगली भैंसें, काजीरंगा से शुरू हो रहा ऐतिहासिक ट्रांसलोकेशन। इससे एमपी–असम के बीच वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता सहयोग का नया अध्याय जुड़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में अपने सोशल हैंडल एक्स पर वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने लिखा कि- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के वन्यजीव संरक्षण के विजन को आगे बढ़ाते हुए, आज मध्यप्रदेश एक और उपलब्धि हासिल कर रहा है। लगभग एक शताब्दी पहले विलुप्त हो चुकी जंगली भैंस प्रजाति का कान्हा टाइगर रिजर्व में पुनर्स्थापन किया जा रहा है। असम के काजीरंगा से कान्हा तक का यह सफर हमारी जैव-विविधता को नई शक्ति प्रदान करेगा।