1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से विराट हॉस्पिटल और कैंसर सेंटर,जबलपुर का वर्चुअली किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से विराट हॉस्पिटल और कैंसर सेंटर,जबलपुर का वर्चुअली किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा कैंसर मरीजों की नि:स्वार्थ सेवा के प्रयासों की सराहना की और इस केंद्र को मानवता के लिए एक बड़ी सौगात बताया। कैंसर पीड़ितों को किफायती और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना, विशेषकर गरीब परिवारों के लिए।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से विराट हॉस्पिटल और कैंसर सेंटर,जबलपुर का वर्चुअली किया शुभारंभ

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल 2026 को जबलपुर के भेड़ाघाट गोपालपुर स्थित विराट हॉस्पिटल में विश्वात्मा इंस्टीट्यूट ऑफ रेडियो थैरेपी एंड ट्रीटमेंट सेंटर का वर्चुअली उद्घाटन किया। यह 100 बिस्तरों वाला संस्थान अत्याधुनिक ब्रेकी थैरेपी मशीन से कैंसर रोगियों को किफायती उपचार प्रदान करेगा, जिसका संचालन साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा कैंसर मरीजों की नि:स्वार्थ सेवा के प्रयासों की सराहना की और इस केंद्र को मानवता के लिए एक बड़ी सौगात बताया। कैंसर पीड़ितों को किफायती और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना, विशेषकर गरीब परिवारों के लिए। डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने कैबिनेट में निर्णय लिया कि खासकर हृदय रोग और कैंसर के रोगियों के लिए जो मेडिकल कॉलेज हमारे चल रहे हैं, उसमें भी बड़े यूनिट डालते हुए पांच साल की योजना बनाते हुए धीरे-धीरे कर हर तरह से स्वास्थ्य सेवाओं पर काम किया जा रहा है।

‘ब्रह्मऋषि बाबरा एप्रोच मार्ग’ का लोकार्पण

86 लाख की लागत से बने 300 मीटर लंबे ‘ब्रह्मऋषि बाबरा एप्रोच मार्ग’ का भी लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प है। जिससे लोगों का बड़ा लाभ मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...