भोपालः कृषक वर्ष 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण’ प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पैक्स सदस्यता पंजीयन पोर्टल व एकीकृत सहकारी सूचना प्रणाली का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 16 विभागों के बीच यह कृषक कल्याण वर्ष के दरम्यान यह कार्यशाला का अनूठा आयोजन हमारी उस समेकित रूप से एक साथ एक नया प्रयोग किया है। उन्होने कहा कि हम अपने अपने विभाग में होते हुए अपने दायरे के लक्ष्यों की तरफ अपनी ताकत से काम करते हैं। लेकिन एक साथ बैठकर समेकित रूप से हम मिलकर सबका लक्ष्य अगर पवित्र है तो यह बात सही है कि हम सब इकट्ठे होकर इस कार्यशाला के माध्यम से इस वर्ष को सार्थक करने का एक अनुपम उदाहरण भी बन रहा है और मौका भी मिल रहा है।

यह हमारा भी प्रयोग है और आपका भी नया प्रकार का अनुभव आने का अवसर रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि यह दायरा बड़ा भारी है। किसान कल्याण की बात करें तो शुरू में यही कठिनाई आई पहले कौन से विभाग जोड़े और किसको छोड़ें। लेकिन किसानों के साथ किसान कल्याण की बात की तो पूरी सरकार ही आ जाती है। लेकिन कहीं न कहीं एक दायरा बनाना पड़ेगा। उस दायरे को कुछ तरह से निकालकर जोड़ने का प्रयास किया है। औद्यानिकी और कृषि एक तरह से इसको भाई बहन की तरह से देखा है। जब सहकारिता के अंबरैला के नीचे देखकर सभी फलीभूत होते हैं। जिसके कारण से किसान की फसल और फसल के कारण आय के भी कई संशाधनों के मार्ग निकलते हैं।