{ चम्पावत से सुरेंद्र की रिपोर्ट }
रोड़ कटिंग का मलवा नदी में डालने से वर्षाकाल में गाव को खतरा बन रहा है ,चम्पावत जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र बेलखेत में आलवेदर रोड़ के डेंजर जोन में इन दिनों सड़क कटिंग का कार्य चल रहा है।
डेंजर ज़ोन होने के कारण कटिंग के मलवे का निस्तारण अन्यत्र न कर सीधे नीचे नदी किनारे डाल दिया जा रहा है।
जिससे वर्षाकाल में गांव को खतरा उत्पन्न होने की शंका बना हुई है क्योंकि जिस स्थान पर इन दिनों कटिंग का कार्य चल रहा उसके सामने ही बेलखेत गांव है तथा गाव में ही सैकड़ो हेक्टेयर खेतिहर जमीन है।
ग्रामीणों का कहना है कि रोड़ का निर्माण जिले का विकास है मगर अगर उक्त निर्माण का मलवा नदी किनारे से नही हटाया गया तो बरसात काल मे नदी का विकराल रूप भू कटाव कर उनकी जमीन के साथ ही पूरा गांव बहा ले जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस सम्वन्ध में जिला प्रशासन को पूर्व में भी मांग पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है उन्होंने कहा कि अगर इसकी सुध नही ली गयी तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे ।