गोपेश्वर में हल्द्वानी और पाडली के स्थानीय निवासियों ने कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस के जवानों का फूलों से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा की वो उनका सहयोग करने के लिए सामाजिक दूरियां बनाते है वही लॉक डाउन में 24 घंटे वो हमारी सेवा में लगे जिसके लिए इन पुलिस कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

लोगो ने कहा की इस संकट की घड़ी में पुलिस के जवानों के साथ डॉक्टर्स नर्सेज और अन्य जो भी इस समय देश के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं उन सभी के मनोबल को बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरा देश इस संकट में एक साथ है और शासन और प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन करने के लिए हम सब तैयार है।