1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश खबरें

विदेश खबरें (World News in Hindi)

पीएम बोरिस जॉनसन का दो दिवसीय भारत दौरे, कहा: शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद

पीएम बोरिस जॉनसन का दो दिवसीय भारत दौरे, कहा: शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। ब्रिटिश पीएम गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे थे। शु्क्रवार को वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

उम्मीद है कि इस्तांबुल वार्ता सफल होगी: रूसी विदेश मंत्री

उम्मीद है कि इस्तांबुल वार्ता सफल होगी: रूसी विदेश मंत्री

देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है। वहीं, यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साबरी से की मुलाकात, कहा: हर संभव मदद का भरोसा दिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साबरी से की मुलाकात, कहा: हर संभव मदद का भरोसा दिया

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन में अपने श्रीलंकाई समकक्ष अली साबरी से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि एक करीबी दोस्त और अच्छे पड़ोसी के रूप में, भारत अपने सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच द्वीप राष्ट्र को हर संभव सहयोग और सहायता देने का प्रयास करेगा।

रूस और यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

रूस और यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

दोनों देशों के बीच अब तक कोई सुलह नहीं हो पाई है। इस बीच रूसी सेना ने डोनबास में फिर से लड़ाई शुरू कर दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा है कि यूक्रेन अपना बचाव करेगा।

रूस और यूक्रेन जंग को 52 दिन, तीन मार्च से रूस के कब्जे में खेरसन

रूस और यूक्रेन जंग को 52 दिन, तीन मार्च से रूस के कब्जे में खेरसन

पहले लग रहा था कि रूस बहुत कम वक्त में यूक्रेन को जीत लेगा । मगर जिस तरह से यूक्रेन रूस के हमलों का सामना कर रहा है, वो काबिलेतारीफ है। जंग में यूक्रेन के जज्बे और जुझारूपन की तारीफ तो बेशक होनी चाहिए। मगर उन देशों की तारीफ भी होनी चाहिए, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में यूक्रेन का साथ दिया है। इनमें अमेरिका सबसे आगे है।

रूस-यूक्रेन युद्ध जारी, एक बड़े हमले की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

रूस-यूक्रेन युद्ध जारी, एक बड़े हमले की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

रुस और यूक्रेन के बीच जारी घमासान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। आज 47वें दिन भी रुस ने यूक्रेन के माइकोलीव पर ज़ोरदार हमला किया।

हिंदुस्तान एक खुद्दार देश है। उसके खिलाफ साजिश की किसी की जुर्रत नहीं है: पीएम इमरान खान

हिंदुस्तान एक खुद्दार देश है। उसके खिलाफ साजिश की किसी की जुर्रत नहीं है: पीएम इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर हिंदुस्तान की जमकर तारीफ की है। इमरान ने कहा कि हिंदुस्तान एक खुद्दार देश है। उसके खिलाफ साजिश की किसी की जुर्रत नहीं है। हिंदुस्तान की विदेश नीति स्वतंत्र है और कोई भी बाहरी ताकत उसे हुक्म नहीं दे सकती है कि उसे क्या करना है और क्या नहीं। इमरान ने कहा कि उन्हें आयाति‍त सरकार स्वीकार नहीं है और रविवार

यूक्रेन पर हमले का 44वां दिन, जंग में 131 बच्चों समेत 1611 की मौत,पढ़ें

यूक्रेन पर हमले का 44वां दिन, जंग में 131 बच्चों समेत 1611 की मौत,पढ़ें

अब रूस ने  इस बात को स्वीकार किया कि यूक्रेन के साथ जंग में उसके सैनिकों की भी मौत हुई है जिनकी संख्या काफी अधिक है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव  ने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के साथ जंग में  बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों ने जान गंवाई।  

यूक्रेन ने किया बड़ा दावा, कही ये बात, पढ़ें

यूक्रेन ने किया बड़ा दावा, कही ये बात, पढ़ें

 यूक्रेन ने कहा है कि रूसी सेना से मोर्चा लेने के दौरान पकड़ी गईं यूक्रेनी महिला सैनिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। दावा किया गया है कि 12 से अधिक यूक्रेनी महिला सैनिक अभी भी रूसी सेना के कब्जे में हैं। रूसी सेना उन्हें प्रताड़ित कर रही है और उनके ऊपर खौफनाक जुल्म हो रहा है।

कोरोना संक्रमित इजरायल के प्रधानमंत्री बेनेट का भारत दौरा स्थगित, पढ़ें

कोरोना संक्रमित इजरायल के प्रधानमंत्री बेनेट का भारत दौरा स्थगित, पढ़ें

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा अगले सप्ताह होना था जो अब स्थगित हो गई है। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री का भारत दौरा 3 से 5 अप्रैल तक के लिए  निर्धारित किया गया था। 

यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल में रूस का कब्जा, पढ़ें पूरी खबर..

यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल में रूस का कब्जा, पढ़ें पूरी खबर..

रूस ने यूक्रेन के एक और शहर पर रूस का कब्जा कर लिया है। शहर का नाम मेलिटोपोल है। रूसी सेनाएं तेजी से कीव को कब्जा करने की ओर बढ़ रही हैं और उससे पहले आसपास के शहरों पर वह नियंत्रण करने में जुटी है।

जंग के बीच पीएम मोदी आज व्लादिमीर पुतिन से करेंगे बात, पढ़ें पूरी खबर..

जंग के बीच पीएम मोदी आज व्लादिमीर पुतिन से करेंगे बात, पढ़ें पूरी खबर..

यूक्रेन में जारी जंग के बीच भारत सरकार अहम रोल निभा सकती है। सरकार के टॉप सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से और दोपहर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  से बात करेंगे। कुछ दिन पहले भी रूस यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की थी।

कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी, नागरिकों को शेल्टहर में जाने का कहा गया

कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी, नागरिकों को शेल्टहर में जाने का कहा गया

यूक्रेन में रूस की एयर स्‍ट्राइक की आशंका के मद्देनजर कीव में लोगों को अलर्ट दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वो जहां भी अपने नजदीक शेल्‍टर देखें वहां जाकर छिप जाएं। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि वो देश छोड़कर चले गए हैं। 

भारत को लेकर रूस ने यूक्रेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा: यूक्रेन भारतीय छात्रों को बंधक बनाकर मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है

भारत को लेकर रूस ने यूक्रेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा: यूक्रेन भारतीय छात्रों को बंधक बनाकर मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है

यूक्रेन में बने हालात के बीच भारतीय छात्रों की वापसी को लेकर रूस ने बुधवार को यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया। रूस की तरफ से कहा गया कि उसकी सेना “युद्ध क्षेत्र” से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव मदद कर कर रही है लेकिन यूक्रेन भारतीय छात्रों को बंधक बनाकर मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। रूस ने कहा है कि खारकीव से भारतीयों