1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

पीएम ने अस्पताल पहुंचकर पूछा घायलों का हाल, कहा- सरकार हर तरह से मदद करने को तैयार

पीएम ने अस्पताल पहुंचकर पूछा घायलों का हाल, कहा- सरकार हर तरह से मदद करने को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के घायलों से अस्तपाल में मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने इसे दर्दनाक घटना बताते हुए कहा कि सरकार घायलों का बेहत्तर से बेहत्तर इलाज कराएगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर घटना है, इसकी हर तरह से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। दुर्घटना के लिए दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई

बालासोर हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत, पीएम मोदी पूछेंगे घायलों का हाल

बालासोर हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत, पीएम मोदी पूछेंगे घायलों का हाल

बालासोर में शुक्रवार शाम को हुई ट्रेन दुर्घटना में अब तक 288 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच भी रेलवे ने शुरू कर दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले- छत्रपति ने गुलामी की मानसिकता खत्म की

पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले- छत्रपति ने गुलामी की मानसिकता खत्म की

पीएम मोदी ने कहा कि शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। पीएम मोदी ने कहा, सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था, ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। उस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने न केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जन मानस में ये विश्वास भी कायम किया कि स्वयं का राज

पाकिस्तान में महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शहबाज के अनुरोध को IMF ने ठुकराया

पाकिस्तान में महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शहबाज के अनुरोध को IMF ने ठुकराया

पाकिस्‍तान चारों ओर से संकट से घिर रहा है। कंगाल पाकिस्तान पर अब महंगाई की जबरदस्त मार पड़ रही है। आलम ये है कि पाकिस्तान मे महंगाई ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महंगाई की दर मई महीने में बढ़कर 38 फीसदी से पार पहुंच गई है, जो पाकिस्‍तान में आजादी के बाद सबसे ज्‍यादा है। पाकिस्‍तान में साल 1957 से महंगाई के आंकड़े रखे जा रहे हैं। पाकिस्‍तान

मंदी की आशंकाओं के बीच दौड़ी भारतीय इकॉनमी, सबसे तेज इकॉनमी ग्रोथ वाला देश बना भारत

मंदी की आशंकाओं के बीच दौड़ी भारतीय इकॉनमी, सबसे तेज इकॉनमी ग्रोथ वाला देश बना भारत

दुनिया भर में मंदी की आशंकाओं के बीच भारतीय इकॉनमी स्पीड से दौड़ रही है। भारत बड़ी इकॉनमी वाले देशों में सबसे तेज इकॉनमिक ग्रोथ वाला देश बना हुआ है। मैन्यूफैक्चरिंग, कृषि, खनन और निर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का जीडीपी ग्रोथ रेट बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 6.1% रहा। इसके साथ, पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी ग्रोथ की दर 7.2% पर पहुंच गई,

नेपाल में वामपंथियों को सियासी जमीन खिसकने का डर, अब भारत से बढ़ाने लगा नजदीकियां

नेपाल में वामपंथियों को सियासी जमीन खिसकने का डर, अब भारत से बढ़ाने लगा नजदीकियां

नेपाल में हिंदू राज्‍य बनाने की मांग फिर से जोर पकड़ रही है। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने कई बार भारत का दौरा कर गोरक्ष पीठाधीश्‍वर योगी आदित्‍यनाथ समेत कई नेताओं से मुलाकात भी की है। यही वजह है कि पशुपतिनाथ मंदिर के देश नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड अब भारत और भगवान शिव के साथ रिश्‍तों को मजबूत करने में जुट गए हैं। प्रचंड अपनी

मणिपुर में शांति के लिए प्रयास तेज, सीबीआई व न्यायिक आयोग करेंगे जांचः अमित शाह

मणिपुर में शांति के लिए प्रयास तेज, सीबीआई व न्यायिक आयोग करेंगे जांचः अमित शाह

मणिपुर करीब एक महीने से हिंसा में जल रहा है। मैतेई समाज के आरक्षण को हालिया हिंसा का कारण माना जा रहा है। पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की सरकार ने चूराचांदपुर के वनक्षेत्र में बसे नगा और कुकी जनजाति को घुसपैठिए बताते हुए वहां से निकालने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद नगा और कुकी समाज नाराज चल रहे थे। वहीं शांति प्रयासों को लेकर

किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा ड्रम सीडर, किसानों को समय और धन की बचत

किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा ड्रम सीडर, किसानों को समय और धन की बचत

समूचे उत्तर प्रदेश समेत आसपास के क्षेत्रों में धान की खेती मौसम पर निर्भर करती है। समय पर मजदूरों का न मिलना और बढ़ती मजदूरी के कारण किसानों का धान की खेती से मोह भंग होता जा रहा है। लेकिन ड्रम सीडर धान की खेती के लिए वरदान साबित हो सकता है। वर्तमान समय में धान की खेती के लिए पहले खेत के छोटे से हिस्से में धान के बीज

सीएम योगी ने बाढ़ को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सीएम योगी ने बाढ़ को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रबन्धन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में बाढ़ की दृष्टि से अतिसंवेदनशील और संवेदनशील जनपदों के जिलाधिकारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की तथा अपनी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सीएम ने निर्देश दिए कि बाढ़ के दौरान संचालित किये जाने वाले बचाव एवं राहत कार्य और तटबन्धों

OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखेगी तंबाकू विरोधी चेतावनी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखेगी तंबाकू विरोधी चेतावनी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

भारत ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर तंबाकू विरोधी चेतावनियों को जारी कर देशभर में जागरूकता फैलाने का काम किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट में तंबाकू विरोधी चेतावनी संदेशों को दिखाना जरूरी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर ऑनलाइन कंटेंट प्रकाशक नए नियमों का पालन नहीं करेगा तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सख्त कार्रवाई करेंगे।

मणीपुर में शांति के प्रयास तेज, अमित शाह ने अधिकारियों व स्थानीय नेताओं से की बातचीत

मणीपुर में शांति के प्रयास तेज, अमित शाह ने अधिकारियों व स्थानीय नेताओं से की बातचीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणीपुर में इस महीने की शुरुआत में हुई जातीय हिंसा से बुरी तरह प्रभावित चुराचांदपुर का आज दौरा किया। उन्होंने कुकी नागरिक संस्थाओं के नेताओं से बातचीत के लिये आईबी प्रमुख और गृह सचिव के साथ चर्च के पदाधिकारियों और कुकी समुदाय के बुद्धिजीवियों से मुलाकात की।

मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, सिसोदिया की जमानत याचिका की खारिज

मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, सिसोदिया की जमानत याचिका की खारिज

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सिसोदिया के खिलाफ आरोप काफी गंभीर हैं, वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए उनको अभी जमानत नहीं दी जा सकती।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, 85 सचिवों की नई नियुक्ति। देखें सूची…

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, 85 सचिवों की नई नियुक्ति। देखें सूची…

राजस्थान कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 85 सचिवों की नियुक्ति की है। पीसीसी द्वारा जारी सूची में अधिकतर अशोक गहलोत खेमे के नेताओं को तरजीह दी गई है। सचिवों की यह नियुक्तियां सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में चल रही खींचतान के बीच होने वाली बैठक से पहले की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सूची जारी करते

ट्रांसफर-पोस्टिंग वाले अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटा रहे केजरीवाल, कांग्रेस के समर्थन पर संदेह!

ट्रांसफर-पोस्टिंग वाले अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटा रहे केजरीवाल, कांग्रेस के समर्थन पर संदेह!

दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग मामले में केंद्र द्वारा जारी अध्यादेश पर सीएम अरविंद केजरीवाल विपक्षी दलों का समर्थन जुटा रहे हैं। कई विपक्षी दलों ने तो हामी भर दी है लेकिन अभी कांग्रेस की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि केजरीवाल ने इस अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी समय मांगा, जिसको लेकर अब कांग्रेस

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने फिर रचा इतिहास, NVS-01 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने फिर रचा इतिहास, NVS-01 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने आज सतीश धवन स्पेस सेंटर से नई पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया। जिसके तहत जीएसएलवी-एफ-12 ने नौवहन उपग्रह एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया है। अनुसंधान संगठन ने कहा कि अब इस सेटेलाइट की मदद से हमारे पास और भी बड़े पेलोड लॉन्च करने की क्षमता है। इस सैटेलाइट का नाम है NVS-01 है।