1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

NDA की बैठक में मिले चाचा-भतीजे के दिल, चिराग को पीएम मोदी ने भी लगाया गले

NDA की बैठक में मिले चाचा-भतीजे के दिल, चिराग को पीएम मोदी ने भी लगाया गले

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में 39 दल शामिल हुए। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। वहीं एनडीए की बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों धड़ों के बीच दूरियां कम होते दिखाई दी। बैठक के दौरान जब चिराग पासवान ने चाचा पारस को देखा तो तुरंत उनके पैर छू लिए। वहीं, चाचा ने भी अपने भतीजे को गले लगा लिया। यह

सहारा के निवेशकों का पैसा होगा वापस, अमित शाह ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ किया लॉन्च

सहारा के निवेशकों का पैसा होगा वापस, अमित शाह ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ किया लॉन्च

सहारा सहकारी समितियों में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए खुश खबरी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 'सहारा रिफंड पोर्टल' लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद सहारा में निवेश करने वाले निवेशकों के बैंक खाते में पैसे वापस चले जाएंगे। शाह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि करीब 1 करोड़ 7 लाख निवेशकों को पोर्टल के जरिए उनके बैंक खातों में पूरी

पीएम मोदी के किया एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- विपक्षी जुटान है ‘कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन’

पीएम मोदी के किया एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- विपक्षी जुटान है ‘कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया एयरपोर्ट पर मौजूद थे। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधन किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, '2024 के लिए 26 राजनीति दल एक हो रहे है। कुछ लोग भारत के बदहाली की दुकान खोलकर बैठ गए। मोदी ने कहा कि

राज्यसभा के लिए सभी 11 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय, 24 जुलाई को होनी है वोटिंग

राज्यसभा के लिए सभी 11 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय, 24 जुलाई को होनी है वोटिंग

राज्‍यसभा की 11 सीटों के लिए 24 जुलाई को वोटिंग होनी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और डेरेक ओ ब्रॉयन समेत 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना जाना तय है। यह चुनाव पश्चिम बंगाल में छह, गुजरात की तीन और गोवा की एक सीट पर हो रहा है। 11 सीटों में से TMC के छह और BJP के पांच उम्मीदवार खड़े हैं। इसके साथ ही राज्यसभा में BJP की एक सीट

हिमाचल में बरपा कुदरत का कहर, दो स्थानों पर फटे बादल, गंगा नदी भी उफान पर

हिमाचल में बरपा कुदरत का कहर, दो स्थानों पर फटे बादल, गंगा नदी भी उफान पर

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर बरप रहा है। कई इलाकों से बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस बीच कुल्लू में दो स्थानों पर बादल फटा है। जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मलबे की चपेट में आने से कई गाड़ियां बह गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक बादल

अंतरिक्ष में भारत ने फिर रचा इतिहास, चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च

अंतरिक्ष में भारत ने फिर रचा इतिहास, चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च

भारत ने अंतरिक्ष में एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। देश का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' सफलता पूर्वक लॉन्च हो गया है। चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 मिशन सबसे अलग और खास है, क्योंकि अब तक जितने भी देशों ने अपने यान चंद्रमा पर भेजे हैं, उनकी लैंडिग उत्तरी ध्रुव पर हुई है। जबकि चंद्रयान-3 चांद

फडणवीस के बयान से अजित गुट में हलचल, फडणवीस ने कहा- शिंदे के साथ हमारा रिश्ता इमोशनल

फडणवीस के बयान से अजित गुट में हलचल, फडणवीस ने कहा- शिंदे के साथ हमारा रिश्ता इमोशनल

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक बयान से NCP अजित गुट में हलचल मच गई है। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ BJP का गठबंधन भावनात्मक है, जबकि कुछ दिन पहले सरकार में शामिल अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के साथ उसका गठबंधन राजनीतिक है। उन्होंने महाराष्ट्र में BJP के कार्यों को 'अधर्म या अनैतिक नहीं

IND VS WI: रोहित और यशस्वी ने जड़ा शतक, दूसरे दिन भारत को मिली 162 रन की बढ़त

IND VS WI: रोहित और यशस्वी ने जड़ा शतक, दूसरे दिन भारत को मिली 162 रन की बढ़त

भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। पहला टेस्ट मैच डोमिनिका के विसंडर पार्क में खेला जा रहा है। दूसरा दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया था। इसके बाद पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट गंवाकर 312 रन

पीएम मोदी को फ्रांस ने दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

पीएम मोदी को फ्रांस ने दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। फ्रांस का यह सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। लीजन ऑफ ऑनर दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है।

विधानसभा कूच कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत

विधानसभा कूच कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत

नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस पिटाई में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। पिटाई से जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो

बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में बैठेंगे विपक्षी नेता, 24 दलों के शामिल होने की उम्मीद

बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में बैठेंगे विपक्षी नेता, 24 दलों के शामिल होने की उम्मीद

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 24 दल शामिल हो रहे हैं। इससे पहले पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक 15 दल इकट्ठा हुए थे। बेंगलुरु की इस बैठक में आरएलडी के जयंत चौधरी भी शामिल होंगे, जो पिछली बैठक में नहीं थे। इस बार

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दहशत में लोग

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दहशत में लोग

उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में पिछले सप्ताह मानसून की बारिश आफत बनकर बरसी, तो दिल्लीवालों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि यमुना के बढ़ते जलस्तर से 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। बुधवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 207.55 मीटर तक जा पहुंचा। इससे पहले 1978 में नदी का जलस्तर

पंचायत चुनाव में TMC को बढ़त, ग्राम पंचायत में BJP ने जीती पिछली बार से दोगुनी सीटें

पंचायत चुनाव में TMC को बढ़त, ग्राम पंचायत में BJP ने जीती पिछली बार से दोगुनी सीटें

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC ने बड़ी जीत हासिल की है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए आंकड़ों के हिसाब के खुशी की खबर है। आंकड़ों के मुताबिक 2018 के मुकाबले बीजेपी की सीटें इस बार काफी हद तक बढ़ी हैं। इसके साथ ही BJP के वोट प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है। 2018 के पंचायत चुनाव में BJP ने ग्राम पंचायत की 5779 सीटें जीती थीं। जबकि इस

कल से दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी, फ्रांस से 26 राफेल- M की डील होगी साइन

कल से दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी, फ्रांस से 26 राफेल- M की डील होगी साइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 जुलाई को फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे पर भारत और फ्रांस के बीच भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-M फाइटर जेट्स की डील साइन होगी। पिछले दिनों रक्षा खरीद परिषद ने इसकी मंजूरी दी थी। इन जेट्स के अलावा भारत के मझगांव डॉक्‍स लिमिटेड की तरफ से तीन अतिरिक्‍त स्‍कॉर्पियन क्‍लास की पनडुब्‍बी निर्माण की घोषणा भी

टीम इंडिया आज से करेगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत, वेस्टंडीज के साथ खेलेगी मैच

टीम इंडिया आज से करेगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत, वेस्टंडीज के साथ खेलेगी मैच

टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां टीम इंडिया को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। भारतीय टीम पहले टेस्ट सीरीज से शुरुआत कर रही है। दोनों टीमों के बीच डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में पहला मुकाबला आज से 16 जुलाई के बीच खेला जाएगा।