1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. नई संसद के लिए नया ड्रेस कोड होगा लागू, नई ड्रेस में नजर आएंगे कर्मचारी

नई संसद के लिए नया ड्रेस कोड होगा लागू, नई ड्रेस में नजर आएंगे कर्मचारी

नई संसद के लिए ड्रेस कोड भी नया होने जा रहा है। अब संसद के कर्मचारी अलग ड्रेस में नजर आएंगे। संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन यानि 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन में विधिवत कामकाज शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही संसद भवन के कर्मचारी भी नई ड्रेस में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों की पूरी ड्रेस को बदल दिया गया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नई संसद के लिए नया ड्रेस कोड होगा लागू, नई ड्रेस में नजर आएंगे कर्मचारी

नई दिल्लीः नई संसद के लिए ड्रेस कोड भी नया होने जा रहा है। अब संसद के कर्मचारी अलग ड्रेस में नजर आएंगे। संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन यानि 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन में विधिवत कामकाज शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही संसद भवन के कर्मचारी भी नई ड्रेस में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों की पूरी ड्रेस को बदल दिया गया है। नई ड्रेस में कमल के फूल और खाकी रंग को भी तवज्जो दी गई है। इसके बाद सचिवालय के कर्मचारी बंद गले के सूट की बजाय मेजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहने दिखाई देंगे। संसद भवन के कर्मचारियों के लिए यह नई ड्रेस निफ्ट ने डिज़ाइन की है। दोनों सदनों के मार्शल भी नई संसद में मणिपुरी पगड़ी पहने नजर आएंगे। अब ये सुरक्षाकर्मी सफारी सूट की बजाय सैनिकों की तरह ड्रेस पहने नजर आएंगे।

5 दिन का होगा संसद का विशेष सत्र

बता दें कि  अमृत काल को लेकर बुलाए गए संसद के विशेष सत्र का पहला दिन यानि 18 सितंबर की कार्यवाही पुराने संसद भवन में पहले की तरह होगी। जबकि दूसरे दिन यानी 19 सितंबर से दोनों सदनों की कार्यवाही नए भवन में हो सकती है। अमृत काल के समय में मोदी सरकार ने संसद का यह विशेष सत्र बुलाया है। 5 दिन के संसद के इस विशेष सत्र में 5 बैठकें होंगी। बताया जा रहा है कि सरकार नए संसद भवन में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाने पर भी विचार कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...