उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नायकों में शुमार कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नायकों में शुमार कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रविवार को विधान भवन और फिर बीजेपी कार्यालय पर रखा जाएगा। इसके बाद रविवार 2 बजे अलीगढ़ के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया जायेगा।
कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, हाल ही में कई बीजेपी नेताओं ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया था
ऊर्जा मंत्री ने सपा और बसपा को निशाना साधते हुए दोनों दलों को कॉकटेल पार्टियां बताया। वहीं अखिलेश यादव के 400 सीटों के दावे पर कहा कि यह ख्याल दिल बहलाने के लिए अच्छा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के SGPCI पहुंचकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के स्वास्थ्य बारे में पीजीआई के डायरेक्टर आरके धीमान से जानकारी ली है। PGI की तरफ से सीएम योगी को बताया गया कि पूर्व सीएम की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और मेडिकल एक्सपर्ट, उनके स्वास्थ्य की निगरानी लगातार रख रहे हैं।
रक्षा बंधन त्योहार से पहले प्रदेशवासियों को योगी सरकार का यह बड़ा तोहफा है। जानकारी के लिए बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्य में दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू अनलॉक प्रक्रिया के दौरान भी लागू था। जब स्थिति कंट्रोल में आने लगी, तब सरकार द्वारा मॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति मिली। वहीं बाजार भी खोल दिए गए थे। लेकिन अब जब यूपी के 60 जिले कोरोना मुक्त
बृहस्पतिवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और मनोनयन पर मुहर लगी। मंत्रिमंडल में पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और निषाद पार्टी के संजय निषाद सहित अन्य नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद स्थानीय नागरिकों का जीना दुभर हो गया है, जिससे वे अब अपने मुल्क छोड़ना चाह रहे है। इसे लेकर वे विभिन्न देशों से मदद की गुहार लगा रहे है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा जमाने के बाद तालिबान (Taliban) ने जब अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तब उसने सभी को आजादी से काम करने देने का वादा किया और महिलाओं
महामारी के भीषण दौर की बात करें तो इस दौरान पिछले साल 1 अप्रैल से अब तक यहां 1259 औद्योगिक इकाइयों को जमीन आवंटित की गई है। इसमें से 177 बड़ी कंपनियां हैं। अकेले कोरोना महामारी में ही 8000 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है।
आयोग की जॉच रिपोर्ट प्रदेश सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में पेश कर दी। कानपुर के बिकरू गांव में 2/3 जुलाई 2020 को आठ पुलिस कर्मियों की हत्या और बाद में इस हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटनाओं की जांच के लिए यह न्यायिक आयोग गठित किया गया था।
योगी सरकार का बुलडोजर फिर माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी ठेकेदार व कोयला माफिया के अवैध कॉम्पलेक्स पर चलने वाला है। मऊ जिला प्रशासन ने शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीटी में मुख्तार के करीबी के अवैध कॉम्पलेक्स के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है।
यूपी के 30 PCS अधिकारी जल्द ही IAS बनकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। संघ लोक सेवा आयोग में 16 सितंबर को DPC होनी है। डीपीसी में साल 1998 बैच, 1999 व 2000 बैच के PCS अफसरों को पदोन्नति देने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।
योगी सरकार सूबे में छात्रों को बड़ी सुविधाएं देने की घोषणा की है। गुरुवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सदन को सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन और लैपटाप उपलब्ध कराएगी।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े चार वर्षो में कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। आपको बता दें कि विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया था। महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर भी सरकार की खिंचाई की थी।
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेकर आने वाले 10 सालों तक उनकी फंडिंग करेगी। सीएम योगी ने राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया।