मऊ सदर विधानसभा सीट पर मुख्तार अंसारी की मजबूत पकड़ मानी जाती है और वे करीब 25 साल से लगातार इस सीट से विधायक हैं। सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर लंबे समय से मुख्तार को झूठे मामलों में फंसाने की बात कहते रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों बांदा जेल में मुख्तार से मुलाकात भी की थी।
