उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे है। कल पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है।

इसी कड़ी में आज कांग्रेस अपना उन्नति विधान पत्र जारी करेगी। आपको बता दे की कल समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने अपने अपने घोषणा पत्र जारी किए और यूपी की जनता से खूब वादे किए है।

समाजवादी पार्टी ने समाजवादी वचन पत्र नाम से तो वहीं बीजेपी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र के नाम से अपने घोषणा पत्र जारी किये और प्रदेश की जनता से खूब चुनावी वादे किए है। इसी क्रम में आज कांग्रेस अपना उन्नति विधान पत्र जारी करेगी और यूपी की जनता से चुनावी वादे करेगी।

कांग्रेस के उन्नति विधान पत्र को कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जारी करेगी। कांग्रेस के इस उन्नति विधान पत्र को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और सलमान खुर्शीद ने जनता की राय की आधार पर तैयार किया है।
अब देखना होगा कांग्रेस के उन्नति विधान पत्र को लेकर जनता क्या सोचती है और कांग्रेस अपने इस उन्नति विधान पत्र में यूपी की जनता से क्या चुनावी वाद करती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इससे पहले पार्टी युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान घोषणा पत्र’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान घोषणा पत्र’ जारी कर चुकी है।