1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार

केंद्र सरकार (Central Government News in Hindi)

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, सदन में पेश होंगे कई अहम बिल

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, सदन में पेश होंगे कई अहम बिल

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस मानसून सत्र की घोषणा की है। बता दें कि संसद के मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश होंगे। जिसमें यूसीसी बिल भी शामिल हो सकता है।

मानसून सत्र में पेश हो सकता है UCC बिल, संसदीय स्थाई समिति की बैठक 3 जुलाई को

मानसून सत्र में पेश हो सकता है UCC बिल, संसदीय स्थाई समिति की बैठक 3 जुलाई को

केंद्र की मोदी सरकार समान नागरिक संहिता पर जल्दी ही बड़ा फैसला ले सकती है। संभावना है कि सरकार संसद के आगामी मानसून सत्र में यूसीसी बिल पेश कर सकती है। बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर तीन जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई है। कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर बनी संसदीय स्थायी समिति ने कहा कि इस बैठक में सभी हितधारकों के

राजस्थान सरकार पर बरसे अमित शाह, बोले- गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन

राजस्थान सरकार पर बरसे अमित शाह, बोले- गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के उदयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है। हमारी सरकार पर अभी तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक जगह इक्टठा हो गए हैं। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिना

DU में बोले PM मोदी- 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे, मेट्रो से यूनिवर्सिटी पहुंचे मोदी

DU में बोले PM मोदी- 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे, मेट्रो से यूनिवर्सिटी पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में पहुंचे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय की 3 इमारतों (टेक्निकल बिल्डिंग, कंप्यूटर सेंटर और एकेडमिक ब्लॉक) की आधारशिला भी रखी और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान खास बात यह रही कि पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो में सवार होकर दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उन्होंने मेट्रो में यात्रियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि हम

UCC पर पीएम के भाषण से मची खलबली, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की बैठक

UCC पर पीएम के भाषण से मची खलबली, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की बैठक

जब से प्रधानमंत्री मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बड़ा बयान दिया है। तब से मुस्लिम संगठनों के बीच हलचल बढ़ गई है। आलम ये है कि आनन-फानन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक बैठक बुलाई। यूनिफार्म सिविल कोड के मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ये मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली। मीटिंग में यूनिफार्म सिविल कोड के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की

पीएम मोदी कल देंगे सौगात, भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को करेंगे रवाना

पीएम मोदी कल देंगे सौगात, भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को करेंगे रवाना

17 जून को देश में पहली बार पांच-पांच वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। अलग-अलग हिस्‍सों में चलने वाली इन पांचों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वयं मौजूद रहेंगे, जबकि चार स्‍थानों पर वर्चुअली झंडी दिखाएंगे। पांचों वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद देश में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्‍या 23 पहुंच जाएगी।

मणिपुर हिंसा पर सर्वदलीय बैठक, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर भेजने की मांग

मणिपुर हिंसा पर सर्वदलीय बैठक, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर भेजने की मांग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मणिपुर में मौजूद स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। जिसमें कई दलों के नेता शामिल हुए। इससे पहले अमित शाह ने हिंसा प्रभावित मणिपुर का चार दिनों का दौरा किया था और शांति स्थापित करने को लेकर अलग-अलग वर्ग के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद राज्य की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस

बीजेपी ने निकाली विपक्षी एकता की काट, छोटे दलों को साधने की बनाई रणनीति

बीजेपी ने निकाली विपक्षी एकता की काट, छोटे दलों को साधने की बनाई रणनीति

बीजेपी विपक्षी दलों को उनके ही फार्मूले से उन्हें टक्कर देने की तैयारी में है। विपक्षी दलों की एकता बैठक के बाद बीजेपी ने इसकी काट के लिए नया फॉर्मूला ढूंढ लिया है। जिसके तहत बीजेपी छोटे-छोटे दलों को साधकर अपनी ताकत बढाने में जुटी है। लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों धड़ों के साथ, जीतनराम मांझी, उपेंद्र पासवान, मुकेश सहनी को साथ लेकर बीजेपी आगे बढ़ने की तैयारी कर रही

केंद्र सरकार लागू करेगी टीओडी का नियम, उपभोक्ताओं को सस्ती मिलेगी बिजली

केंद्र सरकार लागू करेगी टीओडी का नियम, उपभोक्ताओं को सस्ती मिलेगी बिजली

केंद्र सरकार बिजली की दरें तय करने के लिए दिन के समय ‘टीओडी’ का नियम लागू करने वाली है। ऐसा होने पर देशभर के बिजली उपभोक्ता दिन के समय के दौरान बिजली खपत का प्रबंधन कर अपने बिजली बिल में 20 % तक कम कर सकेंगे। बता दें नए नियम टीओडी के तहत दिन के अलग-अलग समय के लिए बिजली की अलग-अलग दरें लागू होंगी।

अमेरिकी संसद में पीएम मोदी का संबोधन, 14 बार मिला स्टैंडिंग ओवेशन मिला

अमेरिकी संसद में पीएम मोदी का संबोधन, 14 बार मिला स्टैंडिंग ओवेशन मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के तीसरे दिन अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कई प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया और भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। हम सब मिलकर दुनिया को बेहतर भविष्य देंगे और भविष्य को बेहतर दुनिया देंगे। इस दौरान सदन में जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट

US में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, विदेशी मीडिया में जबरदस्त कवरेज

US में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, विदेशी मीडिया में जबरदस्त कवरेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है। भारत और अमेरिका के बीच कई रक्षा सहयोग समझौतों पर भी हस्ताक्षर होने वाले हैं। ऐसे में अमेरिकी मीडिया में भी पीएम मोदी के दौरे की जबरदस्त कवरेज हो रही है। प्रमुख मीडिया संस्थानों ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर काफी विस्तार से लिखा है। इसमें भारत अमेरिका संबंध और चीन पर पड़ने वाले प्रभाव की

मणिपुर में शांति बहाली की प्रक्रिया तेज, अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मणिपुर में शांति बहाली की प्रक्रिया तेज, अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर चर्चा होगी। इस बैठक की घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा की अमित शाह से मुलाकात के बाद की गई। बता दें कि सीएम सरमा ने कुछ दिन पहले इंफाल का दौरा किया था और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत

रक्षा मंत्रालय का ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’, दुनिया को दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का मैसेज

रक्षा मंत्रालय का ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’, दुनिया को दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का मैसेज

विश्व में योग के प्रसार के लिए रक्षा मंत्रालय ने अनोखा प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत बुधवार को भारतीय नौसेना ने 10 देशों में अपने युद्धपोत भेजकर ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ बनाई। इसके जरिए नेशनल और इंटरनेशनल पोर्ट्स पर जाकर दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का मैसेज दिया।

अमेरिका में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, एलन मस्क बोले- ‘मैं मोदी का फैन’

अमेरिका में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, एलन मस्क बोले- ‘मैं मोदी का फैन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। जहां जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी के विमान से उतरते ही अमेरिका के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर रूफस गिफर्ड ने अमेरिकी सरकार की ओर से पीएम मोदी की आगवानी की। इस दौरान UN में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके साथ ही

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, ‘भारत की विरासत का दुनिया को मिला तोहफा’

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, ‘भारत की विरासत का दुनिया को मिला तोहफा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करने जा रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्‍ली समेत पूरे देश में तमाम जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय ने साल 2023 में योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर रखी गई है। देश के तमाम हिस्‍सों से योग दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।