1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. रक्षा मंत्रालय का ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’, दुनिया को दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का मैसेज

रक्षा मंत्रालय का ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’, दुनिया को दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का मैसेज

विश्व में योग के प्रसार के लिए रक्षा मंत्रालय ने अनोखा प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत बुधवार को भारतीय नौसेना ने 10 देशों में अपने युद्धपोत भेजकर ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ बनाई। इसके जरिए नेशनल और इंटरनेशनल पोर्ट्स पर जाकर दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का मैसेज दिया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रक्षा मंत्रालय का ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’, दुनिया को दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का मैसेज

नई दिल्लीः विश्व में योग के प्रसार के लिए रक्षा मंत्रालय ने अनोखा प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत बुधवार को भारतीय नौसेना ने 10 देशों में अपने युद्धपोत भेजकर ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ बनाई। इसके जरिए नेशनल और इंटरनेशनल पोर्ट्स पर जाकर दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का मैसेज दिया। इसके लिए 19 जहाजों ने करीब 35 हजार किमी का सफर तय किया।

जिनमें 3500 नौसैनिक सवार थे। ये सभी नौसैनिक नौसेना के योग के एम्बेसडर के तौर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें से 2400 नौसैनिक 11 नेवी के जहाजों से इंटरनेशनल वॉटर्स में 10 विदेशी पोर्ट्स पर पहुंचे। बांग्लादेश के चटगांव, मिस्र के सफागा, इंडोनेशिया के जकार्ता, केन्या के मोम्बासा, मेडागास्कर के टोमासीना, ओमान के मस्कट, श्रीलंका के कोलंबो, थाईलैंड के फुकेत, मलेशिया में मलक्का और संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में पोर्ट कॉल तक ये युद्धपोत पहुंचे। जहां से इन्होंने ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ की रचना की।

इस पहल में आईएनएस किल्टन, चेन्नई, सुनैना, शिवालिक, त्रिशूल, तरकश, सुमित्रा, ब्रह्मपुत्र जैसे कई जहाज शामिल हुए। इनके अलावा अलग-अलग देशों के नौसैनिक जहाजों पर सवार होकर करीब 1200 नेवी पर्सनल्स ने भी इस रिंग को बनाने में हिस्सा लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...