सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की केंद्र के अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली का ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ा अध्यादेश का मामला 5 सदस्यों वाली संविधान पीठ को भेज दिया है। इसके बाद संवैधानिक पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। बता दें कि अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग वाले इस अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
