1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. केंद्र सरकार लागू करेगी टीओडी का नियम, उपभोक्ताओं को सस्ती मिलेगी बिजली

केंद्र सरकार लागू करेगी टीओडी का नियम, उपभोक्ताओं को सस्ती मिलेगी बिजली

केंद्र सरकार बिजली की दरें तय करने के लिए दिन के समय ‘टीओडी’ का नियम लागू करने वाली है। ऐसा होने पर देशभर के बिजली उपभोक्ता दिन के समय के दौरान बिजली खपत का प्रबंधन कर अपने बिजली बिल में 20 % तक कम कर सकेंगे। बता दें नए नियम टीओडी के तहत दिन के अलग-अलग समय के लिए बिजली की अलग-अलग दरें लागू होंगी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्र सरकार लागू करेगी टीओडी का नियम, उपभोक्ताओं को सस्ती मिलेगी बिजली

नई दिल्लीः केंद्र सरकार बिजली की दरें तय करने के लिए दिन के समय ‘टीओडी’ का नियम लागू करने वाली है। ऐसा होने पर देशभर के बिजली उपभोक्ता दिन के समय के दौरान बिजली खपत का प्रबंधन कर अपने बिजली बिल में 20 % तक कम कर सकेंगे। बता दें नए नियम टीओडी के तहत दिन के अलग-अलग समय के लिए बिजली की अलग-अलग दरें लागू होंगी। यह व्यवस्था लागू होने से बिजली खपत के पीक ऑवर्स में ग्राहक कपड़े धोने और खाना पकाने जैसी बिजली की ज्यादा खपत वाले कामों से परहेज कर सकेंगे। मतलब यह कि उपभोक्ता नई व्यवस्था के तहत कपड़े धोने और खाना पकाने जैसे कार्य सामान्य कामकाजी घंटों में करते हुए अपना बिजली का बिल कम कर सकेंगे। बता दें कि टीओडी शुल्क व्यवस्था एक अप्रैल, 2024 से 10 किलोवाट और उससे ज्यादा मांग वाले वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए लागू हो जाएगी। कृषि छोड़कर अन्य सभी उपभोक्ताओं के लिए यह नियम एक अप्रैल, 2025 से लागू होगा। हालांकि, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए टीओडी व्यवस्था तभी लागू होगी जब वे इस तरह का मीटर लगवाएंगे।

दिन में बिजली की दर 10 से 20 प्रतिशत कम होगी

इस मामले में बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत सरकार ने बिजली उपभोक्ता अधिकार नियम, 2020 में संशोधन कर मौजूदा बिजली शुल्क प्रणाली में दो बदलाव किए हैं। दिन भर एक ही दर पर बिजली के लिए शुल्क लेने के बजाय उपयोगकर्ता द्वारा बिजली के लिए भुगतान की जाने वाली कीमत दिन के अलग-अलग समय के हिसाब से अलग-अलग होगी। नई शुल्क प्रणाली के अंतर्गत दिन के समय में बिजली की दर सामान्य दर से 10 से 20 प्रतिशत कम होगी, जबकि बिजली के सर्वाधिक उपयोग के समय से यह 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...