केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में रोड शो के बाद गुना लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता के साथ पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले दोनों नेताओं ने पूजा-पाठ की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में रोड शो के बाद गुना लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता के साथ पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले दोनों नेताओं ने पूजा-पाठ की।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण की छह सीटों पर बुधवार को प्रचार का शोर थम जाएगा. विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में शाम 4 बजे प्रचार बंद होगा.
लोकसभा निर्वाचन-2024 के कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में मध्य प्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्रों के लिये नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को 28 अभ्यर्थियों ने 51 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए। गत 12 अप्रैल से अब तक कुल 50 अभ्यर्थियों द्वारा 78 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके हैं। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी और जबलपुर लोकसभा के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो करेंगे।
राजगढ़ पिछले एक दशक से भाजपा का गढ़ रहा है, जो कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है। पिछले दो चुनावों में हार का सामना करने के बावजूद कांग्रेस ने इस सीट पर दोबारा कब्जा करने के लिए एक बार फिर से दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को मुरैना की चुनावी सभा से पहले भोपाल में मीडिया से बात की। कहा, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। बीजेपी धनबल का प्रयोग कर रही है।
शिवपुरी में प्रगतिशील पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा आयोजित एक सभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुजुर्गों की सेवा के महत्व पर जोर देते हुए इसे भगवान की सेवा के समान बताया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 12:45 बजे गुना लोकसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। सिंधिया के साथ सीएम मोहन यादव, वीडी शर्मा और शिवराज सिंह रहेंगे। दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा के लिए आज नामांकन भरेंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत मतदान प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा दल जबलपुर आये हैं। जिले के बाहर से ये टीमें बुधवार शाम से संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा जिम्मेदारियां संभालना शुरू कर देंगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 अप्रैल को गुना, शिवपुरी एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। यादव दोपहर 1.45 बजे शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन दाखिल कराने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बाद अब कल यानी 16 अप्रैल को अमित शाह छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे। प्रदेश सरकार पूरी तरह से छिंदवाड़ा पर फोकस कर रही है।
भोपाल में शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की संभावनाओं पर भरोसा जताया और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले भारी समर्थन को दिया।
मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने घोषणा की कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के दूसरे दिन 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बाद अब कल यानी 16 अप्रैल को अमित शाह छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे। प्रदेश सरकार पूरी तरह से छिंदवाड़ा पर फोकस कर रही है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प है। इस बार कई सीटों पर बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसमें छिंदवाड़ा से लेकर मंडला तक की सीट है। वहीं, राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में बीजेपी की राह आसान नहीं है।