मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज चुनाव अभियान के दौरान उज्जैन की पुण्य सलिला क्षिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां क्षिप्रा का पूजन-अर्चन कर चुनरी चढ़ाई. साथ ही मुख्यमंत्री ने उन लोगों पर निशाना भी साधा जो लोग चुनावी राजनीति के लिए क्षिप्रा नदी के प्रदूषण का मुद्दा उठाकर मां क्षिप्रा पर सवाल उठा रहे हैं .
