दिल्ली के उत्तरी पूर्वी इलाकों में नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में अब पुलिस ने गिरफ्तारियां करना शुरू कर दी है वही बड़े नामों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
वहीँ अब एक बड़ी खबर सामने निकल कर आयी है कि आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ अंकित शर्मा की हत्या का आरोप होने के साथ साथ दंगा भड़काने आदि की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली के दयालपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की घारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दे कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एनएन श्रीवास्तव खुद मुस्तफाबाद गए थे. वहां लोगों से बातचीत करने और मौके का मुआयना करने के बाद ताहिर के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी.
दरअसल ताहिर पर IB के हेड कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या की साजिश करने का आरोप है, अंकित शर्मा के भाई ने बयान दिया है की भीड़ उनके भाई को खींच कर आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के घर लेकर गई थी।
आपको यह भी बता दे की कुछ मीडिया पर्सन्स ने जब ताहिर की छत का मुआयना किया तो वहां पेट्रोल बम और बड़े बड़े पत्थर मिले थे. माना जा रहा है की आप पार्षद उकसी हुई भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे और उनकी वजह से ही भीड़ ने अंकित शर्मा की ह्त्या की।