1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने का शुरू हुआ अभियान, पहले दिन 15 को लगा टीका

गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने का शुरू हुआ अभियान, पहले दिन 15 को लगा टीका

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के आशंका के बीच उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं के कोविड वैक्सीनेशन का अभियान बुधवार से शुरु हो गया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने का शुरू हुआ अभियान, पहले दिन 15 को लगा टीका

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: कोरोना महामारी की तीसरी लहर के आशंका के बीच उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं के कोविड वैक्सीनेशन का अभियान बुधवार से शुरु हो गया है। इस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर से किया। इस दौरान उन्होने बताया कि दिसंबर तक सभी को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। उन्होने कहा कि आज पूरे प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है।

इस अभियान के शुरुआत को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने कहा कि फिलहाल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सभी जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।

उन्हो ने आगे कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले दिनों प्रशिक्षण दिया गया था। बुधवार को गांधी शताब्दी अस्पताल में 15 गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया गया। अभियान के शुरुआत पर राजपुर रोड क्षेत्र के विधायक खजानदास, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा जंगपांगी आदि भी मौजूद रहे।

आपको बचता दें कि सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 नए लोगो में संक्रमण की पुष्टी हुई है।  जबकि 38 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।मौजूदा वक्त नें कोरोना का एक्टिव केस अब 581 रह गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट को देखें तो मंगलवार को 48 नये मामले सामने आये थे। इसमें अल्मोड़ा जिले में एक, चमोली में तीन, देहरादून में नौ, हरिद्वार में 11, नैनीताल में पांच, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में तीन, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी में छह मामले शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...