1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. CM धामीं की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

CM धामीं की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

6 अगस्त सोमवार शाम को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM धामीं की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सूबे की कमान संभालने के साथ ही लगातार दौरे कर रहें हैं। सूबे में खुद लोगो तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में उन्होने दिल्ली का दौरा किया था। यहां वे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भैरो सिंह शेखावत से मुलाकात की थी। अब 16 अगस्त सोमवार शाम को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। इसके साथ ही 23 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने पर विचार किया जा सकता है। वहीं पुलिस गेड-पे पर भी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। उपनल कर्मियों की लंबित मांगों पर मंत्रिपरिषद का कोई निर्णय लेने पर भी उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी चुनावी साल चल रहा है, जिसके मद्देनजर सरकार पर विकास योजनाओं को रफ्तार देने का भी दबाव है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार अनुपूरक बजट मानसून सत्र में ही पेश कर सकती है। इससे सूबे के पर्वतीय जिलों में विकास को रफ्तार मिल सकेगा। आपको बता दें कि आमतौर पर चुनाव के आखिरी साल में सरकारें अनुपूरक बजट लाती रही हैं।

CM धामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि विकास कार्यों के जीओ 15 अगस्त तक कर दिए जाएंगे। साथ ही इन योजनाओं के बजट भी आवंटित किया जाएगा,  जिससे जल्द काम शुरू हो सके। वित्तीय वर्ष 2021-22 के शुरुआत में सरकार ने गैरसैंण सत्र में 57,400 करोड़ का बजट पेश किया था।

सूत्रों की मानें तो  अनुपूरक बजट लगभग 7000 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। सचिव (वित्त) अमित नेगी ने बताया कि यदि कैबिनेट से अनुपूरक बजट को मंजूरी मिलती है तो मानसून सत्र में ही इसे पेश किया जाएगा। खबर है कि शनिवार को सचिवालय में अवकाश के बावजूद वित्त विभाग के अफसर दफ्तर पहुंचे और अनुपूरक बजट की रूपरेखा बनाने में लगे रहे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...