उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुई हिंसा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का नाम सामने आने के बाद प्रदेश पुलिस ने इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई की। सोमवार को पुलिस ने हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी चुंगी से पीएफआई के सदस्य नदीम को गिरफ्तार किया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान सीएए में हुई हिंसा में पीएफआई के संगठन के सदस्या नदीम का नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि, बीते रविवार को यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर, मेरठ, बहराइच, हापुड़ और शामली से 10 और पीएफआई के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले यूपी पुलिस विभिन्न जिलों से करीब 30 पीएफआई के सदस्यों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
आपको बताते दें कि, सीएए में हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार ने पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि, उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सार्वाजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने वाले व्यक्तियों की संपत्ति जब्त कर भारपाई की जाए। वहीं इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।