नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आए सुपस्टार रजनीकांत। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, देश में लागू किया गया सीएए से किसी भी धर्म के लोगों को खतरा नहीं है। अगर किसी भी धर्म के लोगों पर इसका असर भी हुआ तो सबसे पहले रजनीकांत साथ खड़ा रहेगा।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) एक जरूरी प्रैक्टिस है। जानकारी के अनुसार, सुपरस्टार ने कहा, ‘नागरिकता संशोधन कानून हमारे देश के किसी भी नागरिक को प्रभावित नहीं करेगा, अगर यह किसी भी धर्म को प्रभावित करता है तो मैं उनके लिए खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा। NPR बाहरी लोगों के बारे में पता लगाने के लिए जरूरी है। यह स्पष्ट किया गया है कि NRC अभी तक तैयार नहीं हुआ है।’
आपको बता दें कि, रजनीकांत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि भारतीय लोगों को सीएए से कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थी हितों के लिए सीएए के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं।