1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस महीने तक कांग्रेस पार्टी को मिल सकता है नया मुखिया, जानें कौन है सबसे आगे

इस महीने तक कांग्रेस पार्टी को मिल सकता है नया मुखिया, जानें कौन है सबसे आगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस महीने तक कांग्रेस पार्टी को मिल सकता है नया मुखिया, जानें कौन है सबसे आगे

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक चल रही है, जहां से महत्वपूर्ण खबर सामने आई है कि मई में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। आपको बता दें कि बैठक से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के अनुसार मई महीने में संगठनात्मक चुनाव कराने को लेकर चर्चा चल रही है।

जबकि दूसरी ओर देखें तो बैठक में मौजूदा किसान आंदोलन पर भी मंथन चल रहा है। इतना ही नहीं अर्नब गोस्वामी के वायरल वॉट्सऐप चैट को लेकर भी चर्चा चल रही है, जिसमें सोनिया गांधी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला है। सोनियां गांधी ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार का घमंड और असंवेदनशीलता साफ नजर आ रही है। उन्होने आगे कहा कि नए कृषि कानूनों को जल्दबाजी में लागू किया गया, इस पर संसद में सही तरीके से चर्चा तक नहीं की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यदि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से मना करते हैं तो अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बात की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि गहलोत गांधी परिवार के बेहद करीबी और विश्वसनीय हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी उनको सचिन पायलट के नाम को पीछे कर तरजीह दी गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...