सोमवार सुबह शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई। एक समय सेंसेक्स 500 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था लेकिन दिन के कारोबार में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 839 अंकों की गिरावट के साथ 38,628.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 260.10 अंक लुढ़ककर 11,387 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टीसीएस और ओएनजीसी को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस और ओएनजीसी को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एसबीआई, पावरग्रिड आईटीसी, सनफार्मा, भारती एयरटेल और बजाज ऑटो गिरावट के साथ बंद हुए। रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया। 21 पैसे टूटकर 73.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ Sensex
शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 39,579.58 अंक के उच्चस्तर तक गया। अंत में यह 353.84 अंक या 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,467.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88.35 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,647.60 अंक पर बंद हुआ।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया फ्यूचर समूह का अधिग्रहण
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 24,713 करोड़ रुपये में फ्यूचर समूह के अधिग्रहण की घोषणा की है। इससे समूह खुदरा कारोबार क्षेत्र में अपनी पैठ को और मजबूत कर पाएगा। शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर दो प्रतिशत से अधिक के लाभ में था। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, सनफार्मा और बजाज ऑटो के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।