किसी भी देश के लिए बजट सबसे अहम होता है। इस बार बजट की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हलवा सेरेमनी का आयोजन किया है। आज पहले हलवा रस्म किया जाएगा, उसके बाद बजट पर औपचारिक काम शुरू किया जाएगा। इस रस्म में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समेत वित्त विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि इस साल का बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। लेकिन उससे पहले बजट बनाने से पहले हलवा रस्म किया जाएगा। बता दें कि हलवा बनाने की रस्म काफी सालों से चलती आ रही है। भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी भी शुभ कार्य करने से पहले मीठे से शुरूआत करनी चाहिए। ताकि सभी कार्य शुभ रूप में समापन हो सकें।
बता दें कि हलवा रस्म में बजट बनाने वाले अधिकारी के साथ वित्त मंत्री इस में शमिल होती हैं। इस रस्म के होने के बाद से वित्त मंत्री समेत सभी 50 अधिकारी बजट बनाने में लग जाते हैं। बजट बनाते समय सभी अधिकारी 24 घंटे नॉर्थ ब्लॉक में ही रहते हैं।
इस बार हलवा सेरेमनी बजट से 10 दिन पहले ही किया जा रहा है। बजट किसी भी देश के लिए सबसे अधिक होता है। इसलिए किसी किस्म की गलत ना हो इसके लिए बजट बनाने वाले सभी अधिकारी परिवार, दुनिया से दूर वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में काम करते हैं। इस दौराना बेसमेंट में सुरक्षा काफी सख्त रखी जाती है। यहां प्रकिया वर्ष 1980 से नार्थ ब्लाक के बेसमेंट में बजट छापने का काम किया जा रहा है।