नई दिल्ली : सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेडस (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए बेहद ही शानदार ऑफर लेकर आई है, जिससे BSNL के कस्टमर्स की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। आपको बता दें कि बीएसएनएल निजी टेलीकॉम कंपनियों की ही तरह अपने ग्राहकों को ब्रॉडबैंड की सेवाएं प्रदान करता है। बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल के एक नये ब्रॉडबैंड प्लान्स को लॉन्च किया है। इसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया हैं…
2,000GB डाटा के साथ मिलेंगे कई सारे बेनेफिट्स
आपको बता दें कि यह ब्रॉडबैंड प्लान केवल 949 रुपये का है। इसमें बीएसएनएल आपको 2,000GB डाटा ऑफर कर रहा है जिसकी स्पीड 150Mbps रहेगी। अगर आपका इतना डाटा समाप्त हो जाता है तो आपको मिलने वाले इंटरनेट की स्पीड घटाकर 10Mbps कर दी जाएगी। इसके अलावा आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही, ओटीटी बेनेफिटस की बात करें तो आपको इसमें सोनी लिव प्रीमियम, जी5, वूट सिलेक्ट और यप्प टीवी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
आपको बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है जिसमें आपको प्लान के शुरू होने से पहले एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना आवश्यक है।
BSNL का 749 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
749 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में आपको एक महीने के लिए 100Mbps की स्पीड पर कुल 1,000GB डाटा दिया जाएगा और इस डाटा के खत्म होने पर आपके इंटरनेट की स्पीड 5Mbps कर दी जाएगी। साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी. ओटीटी बेनेफिटस की बात करें तो आपको इसमें सोनी लिव प्रीमियम, जी5, वूट सिलेक्ट और यप्प टीवी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
आपको बता दें कि इस प्लान की वैधता एक महीने की है जिसमें आपको प्लान के शुरू होने से पहले एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना आवश्यक है। गौरतलब है कि बीएसएनएल ने इन दोनों ब्रॉडबैंड प्लान्स को 5 अक्टूबर से जारी कर दिया है और इनका लाभ अंडमान-निकोबार को छोड़कर बाकी सभी सर्कल्स के यूजर्स उठा सकते हैं।