1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह तड़के पहुंचे महाकाल मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले – भक्ति का अनुभव अद्भुत है

MP News: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह तड़के पहुंचे महाकाल मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले – भक्ति का अनुभव अद्भुत है

भस्म आरती के समय मीका सिंह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने शांत भाव से नंदी हॉल में बैठकर आरती के दर्शन किए।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह तड़के पहुंचे महाकाल मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले – भक्ति का अनुभव अद्भुत है

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह शनिवार तड़के करीब चार बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रातःकाल होने वाली विश्वप्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लिया। इस दौरान मीका सिंह ने नंदी हॉल में लगभग डेढ़ घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आरती में श्रद्धापूर्वक शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन

भस्म आरती के समय मीका सिंह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने शांत भाव से नंदी हॉल में बैठकर आरती के दर्शन किए। आरती के पश्चात उन्होंने देहरी से विधिवत पूजन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इंदौर कार्यक्रम के दौरान पहुंचे उज्जैन

मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश आए थे। इसी दौरान वे उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वे महाकाल के दर्शन के लिए अवश्य आते हैं।

“महाकाल ने बुलाया, यह मेरा सौभाग्य”

दर्शन के बाद मीका सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान महाकाल ने उन्हें अपने दर्शन के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि भस्म आरती का अनुभव अत्यंत विशेष और अद्भुत होता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने भगवान से सभी पर कृपा बनाए रखने की कामना की।

मंदिर समिति ने किया स्वागत

इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर प्रशासन ने उनके सुचारु दर्शन और पूजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...