1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बॉलीवुड की देसी गर्ल का जबरदस्त वीडियो वायरल, पति के साथ ठुमके लगाती आई नजर

बॉलीवुड की देसी गर्ल का जबरदस्त वीडियो वायरल, पति के साथ ठुमके लगाती आई नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड की देसी गर्ल का जबरदस्त वीडियो वायरल, पति के साथ ठुमके लगाती आई नजर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। बीते 16 अक्टूबर को निक जोनास का जन्मदिन था और इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में बधाई दी थी।

इसी बीच निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह दोनों साथ में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक का यह वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन यह फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

निक जोनास  और प्रियंका चोपड़ा  के इस वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। जिसपर अब तक 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

बीते 16 सितंबर को निक जोनास  के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने निक से जुड़े कई खास लम्हों को कैद किया था।

बता दें कि निक और प्रियंका की शादी साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई थी। प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं।

वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर फरहान अख्तर, रोहित शराफ और एक्ट्रेस जायरा वसीम मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...