1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 7 मार्च को BJP में शामिल होंगे बॉलीवुड एक्टर ‘मिथुन दा’!, की थी मुलाकात…

7 मार्च को BJP में शामिल होंगे बॉलीवुड एक्टर ‘मिथुन दा’!, की थी मुलाकात…

By: Amit ranjan 
Updated:
7 मार्च को BJP में शामिल होंगे बॉलीवुड एक्टर ‘मिथुन दा’!, की थी मुलाकात…

नई दिल्ली : 16 फरवरी 2021 को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के बाद, ये कयास लगाया जा रहा था कि बॉलीवुड एक्टर ‘मिथुन दा’ बीजेपी में शामिल हो सकते है। जिस पर अब मोहर लग गया है। खबरों की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती 7 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे पीएम मोदी की ब्रिगेड मैदान की रैली में भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्यसभा भेजा था और वह अप्रैल 2014 से दिसंबर 2016 तक सदन में रहे। गौरतलब है कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है, जिसकी शुरूआत 27 मार्च को पहले चरण के साथ होगा। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे।

जबकि तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को 31 सीटों पर, चौथे चरण का 10 अप्रैल को 44 सीटों पर, पांचवे चरण का 17 अप्रैल को 45 सीटों पर होंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान होने है। आपको बता दें कि इन सभी सीटों का परिणाम 2 मई को घोषित किया जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...