बिहार में इस समय पहले चरण के चुनाव का मतदान नजदीक है और सभी पार्टियों के नेता धुंआधार प्रचार में लगे हुए है, लेकिन इसी बीच बीजेपी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन को कुछ दिनों से हल्का बुखार था और कल टेस्ट करवाने के बाद वो पॉजिटिव निकले।
इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी, शाहनवाज ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कुछ उन लोगों के संपर्क में आ गया जो कोविड-19 पॉजिटिव थे। मैंने खुद का टेस्ट कराया है मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन सभी लोगों से अनुरोध है जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए हैं वे कृप्या सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक खुद की जांच करा लें।
शानहवाज ने आगे कहा, मैंने खुद को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर लिया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और चिंता की इस बारे में कोई बात नहीं है।
I have admitted myself into AIIMS trauma centre.
I am feeling fine, nothing to worry about.— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) October 21, 2020
दरअसल 2 दिन पहले ही शाहनवाज हुसैन बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अररिया जिले के फारबिसगंज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा था कि मुसलमान के लिए हिंदुस्तान से अच्छा कोई देश नहीं, हिंदुस्तान हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं और मोदी से अच्छा कोई और प्रधानमंत्री नहीं।
उनके पॉजिटिव होने की न्यूज़ के बाद आपको बता दे, पार्टी के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडे को क्वारनटीन किया गया है।
कोरोना की बात करे तो बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,277 नए मामले पसामने आये है और इन मामलों के आने के साथ ही प्रदेश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,08,238 हो गई हैं।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,319 और लोग इस महामारी से ठीक हुए। राज्य में अब तक 1,96,208 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी 11,010 मरीजों का इलाज चल रहा है।