रिपोर्ट: सत्यम दुबे
देहरादून: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनें अजय भट्ट पहली बार सोमवार 16 अगस्त को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। मंत्री बनने के बाद पहली बार उनके स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। यात्रा दोपहर के बाद डाट काली मंदिर से शुरू होगी, इसके बाद महानगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम करीब 6:30 बजे प्रदेश BJP मुख्यालय पहुंचेगी।
आपको बता दें कि इस आशीर्वाद यात्रा के दौरान महानगर, मंडल तथा वार्ड के BJP कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी देश भर के 22 राज्यों 212 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के तहत उत्तराखंड में भी 16 अगस्त को रामपुर तिराहे से यात्रा का शुभारंभ होगा।
उत्तराखंड भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा करीब 375 किमी चलेगी। इसके तहत पार्टी ने 48 स्थानों पर कार्यक्रम रखे हैं। उत्तराखंड में जन आशिर्वाद को सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला का संयोजक बनाया है। वहीं इसमें बलजीत सोनी, कुसुम कंडवाल, खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट को यात्रा के सह संयोजक हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रामपुर तिराहे से यात्रा में अजय भट्ट के साथ मौजूद रहेंगे व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी BJP मुख्यालय में यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर सरकार में मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
आपको बता दें कि 17 अगस्त मंगलवार को आशीर्वाद यात्रा राजधानी देहरादून से प्रारंभ होगा, और हरिद्वार तक रहेगी कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत यात्रा में साथ रहेंगे। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट यात्रा में साथ रहेंगे। हरिद्वार जिले में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
इसके बाद 17 अगस्त को यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होगी, जो जसपुर होते हुए रात्रि विश्राम काशीपुर में होगा। जबकि 18 अगस्त को गदरपुर, रुद्रपुर हल्द्वानी में जान आशीर्वाद यात्रा का आयोजन होगा।