1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवसः प्रत्येक बूथ पर उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवसः प्रत्येक बूथ पर उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम

भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने  पार्टी का ध्वजारोहण कर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस।

By: Naredra 
Updated:
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवसः प्रत्येक बूथ पर उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम

पन्नाः भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी जाहर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतानंद गौतम और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडे और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने भाजपा स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री सिंह ने कहा कि जिले के सभी 1004 बूथों एवं 19 मंडलों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा अपने घरों पर लगाकर संगठन मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं पन्ना जिला प्रभारी जाहर सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता विचार भाव से काम करने वाले संगठन के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार हमारा मूल मंत्र है। इसी अंत्योदय को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन की इतनी लंबी यात्रा के माध्यम से आज विश्व के सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन रूप में स्थापित है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद सुशासन एवं अंत्योदय के पवित्र संकल्प के साथ पार्टी निरंतर देश सेवा में समर्पित रही है और आगे भी इसी रास्ते में कार्य करती रहेगी। श्री सिंह ने कहा कि आइए हम सभी मिलकर एक सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना अमूल योगदान दे। वहीं जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर हम बूथ तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी के समर्पण संघर्ष और सेवा भावनाओं से ही ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ का संकल्प लेकर साकार हो रहा है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री सतानंद गौतम ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण हेतु हमें संगठन की शक्तियों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ता संकल्प लेंगे कि पार्टी की मजबूती के लिए हम बूथ स्तर पर जाकर संगठनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से हम प्रत्येक समाज के हितग्राहियों तक पहुंच कर शासन की योजना का लाभ दिलाएंगे।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...