निवाड़ीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल निवाड़ी जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।
वहीं उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा गेहूं खरीदी को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2003 के पहले किसानों को कितना मूल्य देते थे, क्या खरीदी करते थे?
शिवराज सिंह चौहान की सरकार आने के बाद और डॉ. मोहन यादव की सरकार आने के बाद लगातार समर्थन मूल्य और उसे पर भी राज्य सरकार किसानों को मूल्य दे रही है। 2700 का जो हमारा वादा है, 2028 तक हम उसे पर भी ले जाएंगे, एक एक दाना किसानों का खरीदने का काम करेंगे। बीजेपी के कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।
निवाड़ी संवाददाता देवेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट