1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. देवबंद मामला- जेपी नड्डा ने पार्टी दफ्तर में बुलाकर गिरिराज सिंह को दी चेतावनी

देवबंद मामला- जेपी नड्डा ने पार्टी दफ्तर में बुलाकर गिरिराज सिंह को दी चेतावनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवबंद मामला- जेपी नड्डा ने पार्टी दफ्तर में बुलाकर गिरिराज सिंह को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 फरवरी को देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री है बताया था। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने इसपर आपत्ति भी जताई थी, अब भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उनसे नाराज हैं और उन्होंने गिरिराज सिंह को पार्टी दफ्तर में तलब किया है।

जेपी नड्डा की नाराजगी को लेकर माना जा रहा है कि, गिरिराज सिंह को उन्होंने चेतावनी दी है और वहीं, उनसे मुलकात करने के बाद पार्टी कार्यालय से निकले भाजपा सांसद ने किसी से भी बात नहीं की। 12 फरवरी को यूपी के एक कार्यक्रम में पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा था कि, देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़ें हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं।

उनके इस बयान के बाद सहारनपुर से लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने इसे शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। देवबंद वह स्थान है जिसने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। यहां के उलमा कराम ने लाठियां खाईं। फांसी के फंदों को चूमा, जेल गए और शहीद हुए। फजलुर्रहमान के साथ साथ कई और नेताओं ने गिरिराज सिंह के बयान पर आपत्ति जताई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...