कल का दिन बीजेपी के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को भी कोरोना हो गया।
उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव है। उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास हो गया है।
इसलिए अब इन सब घटनाओं को एक सूत्र में पिरोते हुए दिग्विजय सिंह का कहना है कि ये सब धर्म की मान्यता को खारिज करने के कारण हुआ है।
इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश सरकार मंत्री नरोत्तम मिश्र ने जवाब दिया है।
नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्राचीनकाल से यह होता आया है कि जब भी कोई अच्छा काम होना होता है, असुर उसमें समस्या पैदा करने की कोशिश करते हैं और दिग्विजय सिंह भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं।
बता दे, दिग्विजय सिंह ने लिखा, भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं. हज़ारों सालों से हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए।