1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. विवादित बयान के तूल पकड़ने के बाद BJP सांसद हेगड़े ने दी सफाई

विवादित बयान के तूल पकड़ने के बाद BJP सांसद हेगड़े ने दी सफाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विवादित बयान के तूल पकड़ने के बाद BJP सांसद हेगड़े ने दी सफाई

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान के तूल पकड़ने के बाद इस मामले पर अपनी सफाई दी है। अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि, मैंने महात्मा गांधी के खिलाफ कुछ अपशब्द नहीं बोला है और न ही मैं बोला सकता हूं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरा भाषण सार्वजनिक है, अगर कोई सुनना चाहता है, तो यह ऑनलाइन और मेरी वेबसाइट पर सुन सकते हैं। बीजेपी सांसद हेगड़े ने कहा कि, मैंने कभी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के खिलाफ कुल गलत शब्द नहीं कहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि, मैं सिर्फ हमारे स्वतंत्रता संग्राम के विषय के बारे में चर्चा कर रहा था। आपको बतते चलें कि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए विवादित बयान को लेकर उनकी पार्टी बहेद नाराज है। वहीं बीजेपी सांसद हेगड़े ने अपना जवाब बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को भेज दिया है। इस जवाब में उन्होंने अपने पूरे बयान का अनुवाद भेजा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...