नई दिल्ली : बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों की 3 लोकसभा और 16 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिन पर 30 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे। आपको बता दें कि ये चुनाव केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर होने है।
लोकसभा की तीन सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार?
बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश के खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, हिमाचल प्रदेश के मंडी से ब्रिगेडियन खुशाल ठाकुर और दादरा व नगर हवेली से महेश गावित,को उम्मीदवार बनाया है।
जानिए 16 विधानसभा सीटों पर BJP उम्मीदवारों के नाम :-
आंध्र प्रदेश, बाडवेल- पुन्थाला सुरेश
कर्नाटक, सिंदगी- रमेश भुसानेरू
कर्नाटक, हंगल- शिवाराज सज्जनार
पश्चिम बंगाल, दिनहाता- अशोक मंडल
पश्चिम बंगाल, शांतिपुर- निरंजन बिस्वास
पश्चिम बंगाल, खरदाहा- जॉय साह
पश्चिम बंगाल- गोसाबा- पालाश राणा
मध्य प्रदेश, पृथ्वीपुर- शिशुपाल सिंह यादव
मध्य प्रदेश, रायगांव- प्रतिमा बागरी
मध्य प्रदेश, जॉबट- सुलोचना रावत
राजस्थान, वल्लभनगर- हिम्मत सिंह झाला
राजस्थान, धरियावाड़- खेत सिंह मीना
हरियाणा, ऐलानाबाद- गोविंद कांडा
हिमाचल प्रदेश, फतेहपुर- बलदेव ठाकुर
हिमाचल प्रदेश, आर्की- रतन सिंह पाल
हिमाचल प्रदेश, जुब्बल खोटखे- नीलम सरायक
किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव:-
असम- पांच सीट
आंध्र प्रदेश- एक सीट
कर्नाटक- दो सीट
तेलंगाना- एक सीट
नगालैंड- एक सीट
पश्चिम बंगाल- चार सीट
बिहार- दो सीट
मध्य प्रदेश- तीन सीट
महराष्ट्र- एक सीट
मेघालय- तीन सीट
मिजोरम- एक सीट
राजस्थान- दो सीट
हरियाणा- एक सीट
हिमाचल प्रदेश- तीन सीट