1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बीजेपी ने दी अरविंद केजरीवाल को सलाह

बीजेपी ने दी अरविंद केजरीवाल को सलाह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी ने दी अरविंद केजरीवाल को सलाह

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। प्रचंड जीत के बाद आप को विपक्ष पार्टी के नेता ट्वीट कर बधाई दे रहे हैं। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ट्वीट के जारिए बधाई दी है।

वहीं बीजेपी के की नेताओं ने कहा कि, आप को एक सलाह देते हुए कहा कि,केजरीवाल सरकार फ्री योजना से लोगों को लुभाने का काम किया है। चुनाव में आए नतीजे से यह साफ हो गया है कि, लोगों फ्री पानी, बिजली और महिलाओं के लिए फ्री बस से बह गए हैं। आप ने चुनाव जीतने के लिए ये योजना बनाई थी और उस योजना में सफल भी हो गए है।

उधर, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि, दिल्ली के सभी स्कूलों और मदरसों में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए ताकी बच्चों पर भी बजरंगबली की कृपा बनी रहे। बच्चों का भविष्या उज्ज्वल हो। बता दें कि, आठ फरवरी को चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद सभी एग्जिट पोल्स ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने का दावा किया था। तो वहीं बीजेपी के तमाम नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों को गलत बताया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...